आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार, 11 जून 2026/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्ति के निकट परिजन के लिए लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृति प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति छबेली जांगड़े पति जगदीश कुमार जांगड़े, निवासी ग्राम दतरेंगी, तहसील पलारी के कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।