व्यायाम शिक्षक श्री नलसाय दिवाकर की सेवा समाप्त 

जांजगीर-चांपा, 13 जून 2026/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ में पदस्थ व्यायाम शिक्षक (संविदा) श्री नलसाय दिवाकर की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो के संबंध में श्री दिवाकर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया था। प्रकरण की जांच अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर द्वारा की गई। श्री दिवाकर का जवाब संतोष जनक नहीं पाया गया। श्री नलसाय दिवाकर का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत है। अतएव श्री नलसाय दिवाकर, व्यायाम शिक्षक (संविदा) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा छ.ग. की सेवा छ.ग. संविदा नियम 2012 के नियम 09 (7) के तहत समाप्त की गई है।  

About The Author