स्मार्टमीटरकी ‘कम्युनिकेशन लाइट’ सेनहीं बढ़ता बिजली बिल, अफवाहों पर ध्यान नदेंउप भोक्ता:

राजनांदगांव, कवर्धा 15 जून 2026/sns/- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा, सटीक बिलिंग और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से तेजी से स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा रहे हैं। इन नए स्मार्ट मीटरों में लगी विभिन्न LED संकेतक लाइटों के संबंध में उपभोक्ताओं के बीच कुछ भ्रांतियां और अफवाहें देखी जा रही हैं। CSPDCL प्रबंधन ने इन भ्रांतियों को पूरी तरह निराधार बताते हुए स्थिति स्पष्ट की है।

संचार (Communication) लाइटों का बिजली बिल से कोई संबंध नहीं

कंपनी के आधिकारिक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर में प्रदर्शित होने वाली ‘Net Status LED’ एवं ‘RF Status LED’ का ब्लिंक (लगातार जलना-बुझना) करना केवल मीटर और कंपनी के केंद्रीय संचार नेटवर्क के बीच डेटा आदान-प्रदान की स्थिति को दर्शाता है।

·         इन दोनों LED लाइटों के जलने अथवा ब्लिंक करने का बिजली की वास्तविक खपत या विद्युत बिल की गणना से कोई लेना-देना नहीं है।

·         इन संकेतकों का एकमात्र उद्देश्य यह बताना है कि स्मार्ट मीटर विद्युत वितरण कंपनी के सर्वर से सुरक्षित रूप से जुड़ा हुआ है और तय समय पर केवल मीटर रीडिंग व अन्य तकनीकी जानकारी भेज रहा है।

·         उपभोक्ता इस भ्रम में न रहें कि इन लाइटों के जलने से उनका बिल अधिक आ रहा है।

‘kWh Pulse LED’ ही मापती है आपकी वास्तविक बिजली खपत

विज्ञप्ति में बताया गया कि उपभोक्ताओं को केवल मीटर में मौजूद ‘kWh Pulse LED’ पर ध्यान देना चाहिए। यह लाइट घर में उपयोग हो रही बिजली (ऊर्जा खपत) के अनुरूप कार्य करती है। जब घर में विद्युत भार (लोड) जैसे- पंखा, कूलर, एसी आदि चालू होते हैं, तो इस लाइट के ब्लिंकिंग की गति बढ़ जाती है। बिजली का वास्तविक बिल केवल मीटर द्वारा दर्ज की गई इसी kWh (यूनिट) रीडिंग के आधार पर तैयार किया जाता है, न कि संचार संबंधी लाइटों के आधार पर।

चार जिलों में 4.33 लाख से अधिक कनेक्शनों पर काम पूरा

स्मार्ट मीटर लगाने का काम समय सीमा में पूर्ण करने के लिए CSPDCL की तकनीकी टीमें लगातार मैदानी स्तर पर जुटी हुई हैं। अब तक घरेलू, गैर-घरेलू और शासकीय विभागों को मिलाकर चार प्रमुख जिलों में बड़े पैमाने पर मीटर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनका विवरण निम्नानुसार है:

·         राजनांदगांव जिला: कुल 1,96,141 स्मार्ट मीटर स्थापित।

·         कबीरधाम (कवर्धा) जिला: कुल 1,06,303 स्मार्ट मीटर लगाए गए। (जिसमें कवर्धा विभागीय संभाग में 71,678 और पंडरिया संभाग में 34,625 कनेक्शन शामिल हैं)।

·         खैरागढ़छुईखदानगंड़ई जिला: कुल 77,988 कनेक्शनों पर काम पूरा।

·         मोहलामानपुरअम्बागढ़ चौकी जिला: कुल 53,064 स्मार्ट मीटर सक्रिय।

अधिकारियों की अपील: अफवाहों पर दें ध्यान

CSPDCL ने सभी सम्मानीय उपभोक्ताओं से पुरजोर अपील की है कि वे सोशल मीडिया या आस-पास फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर भरोसा न करें। स्मार्ट मीटर लगने से आने वाले समय में उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग मिलेगी और मैन्युअल रीडिंग की गलतियों से छुटकारा मिलेगा। यदि किसी उपभोक्ता को मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर कोई शंका है, तो वे तुरंत अपने निकटतम विद्युत संभाग कार्यालय या कंपनी के अधिकृत टोल-फ्री नंबर व माध्यमों से संपर्क कर समाधान पा सकते हैं।

About The Author