’जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मामले में शाखा प्रबंधक निलंबित’

बलौदाबाजार,15 जून 2026/sns/- जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा राशि भुगतान के लिए रिश्वत लेने के मामले पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के कड़े निर्देश पर उक्त शाखा प्रबंधक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा निपानिया की प्रभारी शाखा प्रबंधक अनिता पाण्डेय के विरुद्ध शिकायत कलेक्टर जन दर्शन से प्राप्त हुआ है, जिसमे मृतक खातेंदार के नॉमिनी से राशि भुगतान के नाम पर 10,000.00 रुपये (अक्षरी दस हजार रुपये) रिश्वत का मांग किये जाने का उल्लेख है। प्राप्त शिकायत की प्रारंभिक जॉच नोडल अधिकारी जिला बलौदाबाजार। भाटापारा से कराई गई जिसमे उनके ऊपर लगाये गये आरोप प्रमाणित पाये गये।
उक्त कृत्यों के फलस्वरुप प्रभारी शाखा प्रबंधक, शाखा निपनिया अनिता पाण्डे को बैंक कर्मचारी सेंवानियम 60 (तीन) के अर्न्तगत तत्काल प्रभाव से (आदेश प्रसारण तिथि से) निलंबित कर नोड़ल कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है।
अनिता पाण्डेय को निलंबन अवधि मे निर्वाह भत्ते के रुप में स्वीकार्य वेतन की आधी राशि के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी इस अवधि में उन्हे किसी भी प्रकार के अवकाश की पात्रता नही होगी। वे सक्षम अधिकारी के बिना लिखित पूर्वानुमति के अपना मुख्यालय नही छोडेंगे।

About The Author