17 से 21 जून तक आयुष्यमान आरोग्य मंदिरों में होगा वृहद योग शिविर का आयोजन

अम्बिकापुर, 15 जून 2026/sns/-   जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि संचालनालय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनीनी, सिद्ध एवं होम्योपैथी  (आयुष) नवा रायपुर के निर्देश के पालन में सरगुजा जिले में संचालित 10 आयुष्यमान आरोग्य मंदिर लमगॉव, लुण्ड्रा, धौरपुर, उदारी, अम्बिकापुर, दरिमा, बतौली, गेरसा, भुसू एवं उदयपुर शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर एवं आयुष विंग एलोपैथीक जिला चिकित्सालय में 17 जून से 21 जून 2026 तक वृहद योग शिविर का आयोजन किया जाना है। उन्होंने लोगों अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लेने अपील किया है।

About The Author