कलेक्टोरेट परिसर के पेड़ों के चारों तरफ कांक्रीट हटाए गए
रायपुर, 15 जून 2026/sns/- प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टर परिसर में स्थित पेड़ों के चारों ओर स्वयं कांक्रीट हटाकर सिंचाई के लिए गड्ढे करवाए। इससे पेड़ों को पानी की आपूर्ति अच्छे से होगी और उनका बढ़ाव भी निरंतर होगा।
उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रोजेक्ट पुनर्जीवन चलाया जा रहा है। जोन क्रमांक 4 में करीब 50 पेड़ों के कांक्रीट हटवाए जा चुके हैं| निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में अन्य जोनों में भी यह कार्यवाही की जा रही है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, जोन कमिश्नर श्रीमती दिव्या चंद्रवंशी उपस्थित रहे।