नीट यूजी-2026 परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट हेतु परामर्श विशेषज्ञ को नियुक्त
जांजगीर-चांपा, 15 जून 2026/ns/-राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी-2026 परीक्षा 21 जून 2026 को जिला जांजगीर-चांपा में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओ हेतु जिला स्तर पर छात्र-छात्राओं हेतु काउंसिलिंग किये जाने संबंधी हेल्पलाईन 24×7 संचालित रहेगी। नीट परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों के विशेष स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिये परामर्श विशेषज्ञ को नियुक्त किया गया है। इनमें टी.सी.एल. कॉलेज की सहायक प्राध्यापक (मनोविज्ञान) श्रीमती माधुरी मिन्ज तिग्गा (मोबाइल नंबर- 8253040182) तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल, मड़वा (चांपा) की प्राचार्य श्रीमती कल्पना सिंह (मोबाइल नंबर- 8435505008) शामिल हैं। परीक्षा को लेकर किसी प्रकार के तनाव, मानसिक दबाव अथवा परामर्श की आवश्यकता होने पर अभ्यर्थी निर्धारित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।