विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की प्रतिमा का किया अनावरण
बलौदाबाजार, 16 जून 2026/sns/- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज एक दिवसीय प्रवास पर भाटापारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाटापारा शहर में छत्तीसगढ़ महतारी एवं शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव,छत्तीसगढ़ राज्य साहकरी बैंक के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता,पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने छत्तीसगढ़ महतारी चौक में नवनिर्मित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा -अर्चना कर नमन किया। इसके पश्चात भाटापारा स्थित शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे परिसर में शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोन्डे जिन्होंने 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए थे,उन्हें पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस परिसऱ पर स्थापित शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की प्रतिमा आने वाले पीढी के युवाओं के लिये प्रेरणा बनेगी।उन्होंने इस अवसर पर शहीद के परिजनों से आत्मीय भेंट किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा,पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा, जिला अध्यक्ष आनंद यादव,जनपद अध्यक्ष सविता अनंत पूर्व विधायक डॉ.सनम जांगड़े, शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे के परिजनों में सुपुत्री प्रिया खोण्डे,भाई प्रभाकर खोण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।