कलेक्टर ने राशन कार्ड और महतारी वंदन के ई-केवाईसी क़ो शीघ्र पूर्ण कराने दिए निर्देश
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 जून 2026/sns/- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) की बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियो क़ो राशन कार्ड और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी का शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी अभी शेष है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
कलेक्टर ने सभी विभागों को बजट में स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कार्यों में तेजी लाएं और नियमित मॉनिटरिंग करें। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पद्मिनी भोई साहू ने माइनिंग विभाग एवं सभी तहसीलदारों को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं खाद की अवैध कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने के लिए सभी खाद दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने जिले के जल संकट वाले क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को खराब बोरों की मरम्मत कराने तथा आवश्यकता अनुसार टैंकरों के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त लंबित आवेदनों का कलेक्टर ने अधिकारियों क़ो प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ निराकरण करने निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुष्मान कार्ड निर्माण, टीबी मुक्त भारत अभियान सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
बैठक में ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया कि हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए आवश्यक वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाह ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि सभी चॉइस सेंटर अब “सेवा सेतु” के नाम से संचालित होंगे। कलेक्टर ने सभी केंद्रों में नए नाम के बैनर एवं पोस्टर लगाने के निर्देश दिए।कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं राजस्व विभाग को नक्शा बंटांकन एवं अन्य लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कहा गया।
बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इसके अलावा भूमि आवंटन से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।