जनदर्शन में आम नागरिकों की मांग और समस्या से रूबरू हुई  कलेक्टर

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 जून 2026/sns/- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सारंगढ़ में प्रत्येक मंगलवार क़ो आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बड़ी संख्या में आए जिले के ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों की समस्याओ और मांगों क़ो सुना। जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना, नामांतरण, पेयजल समस्या तथा ग्राम पंचायतों से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्रमुख रूप से शामिल रहे। कई ग्रामीणों ने अपने गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, विकास कार्यों में अनियमितता तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन भी सौंपे। जनदर्शन में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जनदर्शन में पहुंचे प्रत्येक आवेदक के आवेदन पर गंभीरता से पढ़कर और सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियो क़ो कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

 अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।

जनदर्शन के माध्यम से जिले के नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे विभिन्न योजनाओं एवं जनहित से जुड़े मामलों के निराकरण में तेजी आ रही है। 

*जनदर्शन में कलेक्टर के हाथों वृद्धजनों को मिली सहायक छड़ी*

जनदर्शन में एक संवेदनशील पहल भी देखने को मिला। दो वृद्धजनों ने चलने-फिरने में हो रही कठिनाई को देखते हुए सहायक छड़ी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने त्वरित निराकरण करते हुए जनदर्शन के दौरान ही दोनों वृद्धजनों को कलेक्टर के हाथों सहायक छड़ी प्रदान कराई। इससे वृद्धजनों ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author