अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026रू कृषि उपज मण्डी प्रांगण में होगा

बलौदाबाजार,17 जून 2025/sns/- भारत सरकार आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। बलौदाबाजार स्थित नवीन कृषि उपज मण्डी प्रांगण में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम ‘’स्वस्थ आयु के लिये योग’’ थीम पर किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए विभिन्न स्थलों पर एक समान समय सुबह 7 बजे से सुबह 8 बजे तक योगाभ्यास किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम के लिये रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मुख्य अतिथि घोषित किया गया हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला स्तरीय आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल को जिला अधिकारी एवं जिला आयुष अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियो को जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्होंने योग आयोग द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यस सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंच निर्माण, पेयजल एवं साफ सफाई, स्थानीय जनसमुदाय की सहभागिता, चिकित्सा सुविधा, वाहन पार्किंग, योग प्रदर्शन, छात्रों की भागीदारी सहित अन्य व्यवस्था हेतु सम्बधित अधिकारियो को निर्देशित किया है।

About The Author