प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने पीएम श्री मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
*टाउन हॉल में 19 जून तक चलेगी प्रदर्शनी, सुबह 11 से शाम 7 बजे तक आमजन कर सकेंगे अवलोकन* *जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों को चित्रों के माध्यम से किया गया प्रदर्शित*रायपुर, 17 जून 2026। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।प्रदर्शनी के माध्यम बताया गया है कि प्रधानमंत्री जन-मन योजना, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, धरती आबा जनजातिय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों में किए गए कार्यों पर केंद्रित है। प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। आमजन 19 जून तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।इस अवसर पर लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर एवं सभापति श्री सूर्यकांत राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


