नशा मुक्त भारत सप्ताह 17 से 26 जून तक
राजनांदगांव, 17 जून 2026/sns/- भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश में मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने तथा जनमानस को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति भारत अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस को दृष्टिगत रखते हुए नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान थीम पर नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत विद्यालय, महाविद्यालय, ग्राम पंचायत स्तर सहित अन्य स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।