आरटीई के तहत द्वितीय चरण की समय सारणी जारी

राजनांदगांव, 17 जून 2026/sns/- लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत सत्र 2026-27 हेतु निजी विद्यालयों में आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन व भर्ती की कार्रवाई आंशिक परिवर्तन कर द्वितीय चरण की समय सारणी जारी की गई है। जिसके तहत सत्र 2025-26 के ड्राप आउट स्टूडेंट्स की एन्ट्री 25 मई से 9 जून 2026 तक एवं सीट प्रकटीकरण की कार्रवाई 10 जून से 16 जून 2026 तक की गई। आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन 17 जून से 30 जून 2026 तक प्राप्त किए जाएंगे। नोडल द्वारा आवेदनों का सत्यापन 17 जून से 3 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। लॉटरी की कार्रवाई 6 जुलाई 2026 को की जाएगी। चयनित आवेदनों का दाखिला 8 जुलाई से 17 जुलाई तक किया जाएगा।

About The Author