राजस्व मंत्री ने वृहद पंजीकरण शिविर का किया शुभारंभ

बलौदाबाज़ार, 18 जून 2026/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय बलौदाबाज़ार में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को नगर भवन में वृहद पंजीकरण शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में आए नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हुआ।करोड़ों लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की सभी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से शासन प्रशासन का पूरा अमला पूरी तन्मयता से काम कर रहा है।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले वासियों से शिविर में पहुंचने की अपील की है।इस अवसर पर स्वजाना डोंगरे और उर्मिला डोंगरे को स्व निधि योजना के तहत चेक प्रदान किया गया।सभी अनुविभागों में विभिन्न योजनाओं को लेकर लगभग 55 आवेदन प्राप्त हुए।

यहां हो रहा पंजीकरण शिविर का आयोजन– राजस्व अनुविभाग बलौदाबाज़ार में नगर भवन ,सिमगा के सामुदायिक भवन, भाटापारा में नगर भवन ,अनुविभाग कसडोल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कसडोल के सभागार में ,अनुविभाग पलारी में नगर भवन पलारी में ये शिविर लगाये गए हैं जहाँ आम नागरिक विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए संपर्क कर सकते है।

उल्लेखनीय है किउल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्व अनुविभाग स्तर पर दिनांक 18 जून 2026 से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इन शिविरों में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना,प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, पेंशन योजनाएं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों का मौके पर ही पंजीयन कर सुविधा लाभ प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,सुमन वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र महले,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी -कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

About The Author