रोजगार मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 19 जून को
मुंगेली, 17 जून 2026/sns/- जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जून को जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में चार प्रतिष्ठित निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इनमें इलेक्ट्रॉनिक, मीटर एवं टेलीविजन क्षेत्र के लगभग 02 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा 45 डाटा एंट्री ऑपरेटर, सेल्स ऑफिसर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, अकाउंटेंट एवं एग्रीकल्चर ऑफिसर के 49 पदों तथा फील्ड ऑफिसर एवं बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 12वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीवित रोजगार पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस (यदि उपलब्ध हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in, e rojgar cg app अथवा जिला रोजगार कार्यालय मुंगेली से संपर्क कर सकते हैं।