दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

राजनांदगांव, 19 जून 2026/sns/-भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा 3 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर निर्धारित श्रेणियों में ऑनलाईन नामांकन व आवेदन 31 जुलाई 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

About The Author