जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिये वाहन सुविधा

बलौदाबाजार,19 जून 2026/sns/- छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में 21 जून 2026 को बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ‘‘स्वस्थ्य आयु के लिए योग‘‘ आधारित थीम पर किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी बलौदाबाजार में आयोजित की जायेगी।

योग में शामिल होने इच्छुक व्यक्तयों के लिये जिला प्रशासन द्वारा वाहन व्यवस्था की गई है।
21 जून को प्रातः 06ः00 बजे से वाहन की व्यवस्था किया गया है। वाहन नगर भवन बलौदाबाजार, पं. चक्रपाणी हायर सेकेन्डरी स्कूल बलौदाबाजार, योग भवन पंचशील नगर बलौदाबाजार से रवाना होगी।

About The Author