प्राकृतिक आपदा प्रबंधन एवं राहत व्यवस्था हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

अम्बिकापुर, 20 जून 2026/sns/-   छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार आगामी मानसून 2026 के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, त्वरित राहत एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।जिला स्तर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उमा राज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती दीपिका दुबे को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    तहसील स्तर पर भी बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा नियंत्रण संबंधी कार्यों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अंतर्गत तहसीलदारश्री विकास जिंदल को अंबिकापुर, तहसीलदार सुश्री तारा कुमारी सिदार को उदयपुर, तहसीलदार  श्री चित्रलेखा चंद्रवंशी को लुण्ड्रा, तहसीलदार श्री अमन चतुर्वेदी को लखनपुर, तहसीलदार श्रीमती अंकिता पटेल को बतौली, तहसीलदार श्री रूपाली मेश्राम को सीतापुर, तहसीलदार  श्री उमेश्वर सिंह बाज को मैनपाट तथा तहसीलदार  श्रीमती कलावती को दरिमा तहसील का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

About The Author