मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 22 जून को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

राजनांदगांव 21 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 22 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 22 जून को सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.10 बजे हेलीपेड पीटीएस राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दोपहर 12.15 बजे हेलीपेड पीटीएस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे स्टेट हाई स्कूल राजनांदगांव पहुंचकर प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे स्टेट हाई स्कूल राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे हेलीपेड पीटीएस राजनांदगांव पहुचेंगे और दोपहर 2.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। क्रमांक 164 —————-

About The Author