मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
राजनांदगांव 22 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों को लोकार्पण व भूमिपूजन किया। जिसमें 194 करोड़ 76 हजार रूपए की लागत के 107 कार्यों का लोकार्पण एवं 316 करोड़ 88 लाख 40 हजार रूपए की लागत के 226 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। जल संसाधन विभाग राजनांदगांव अंतर्गत 221 करोड़ 57 लाख 25 हजार रूपए की लागत के 16 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 81 करोड़ 50 लाख 31 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का लोकार्पण एवं 140 करोड़ 6 लाख 94 हजार रूपए की लागत के 3 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। जल संसाधन बैराज संभाग डोंगरगांव अंतर्गत 45 करोड़ 78 लाख 24 हजार रूपए की लागत के 3 कार्यों का लोकार्पण किया गया। लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव अंतर्गत 96 करोड़ 67 लाख 87 हजार रूपए की लागत के 16 कार्यों का भूमि पूजन किया गया। लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण उपसंभाग) राजनांदगांव अंतर्गत 73 करोड़ 86 लाख 72 हजार रूपए की लागत के 15 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 28 करोड़ 85 लाख 18 हजार रूपए की लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण एवं 45 करोड़ 1 लाख 54 हजार रूपए की लागत की लागत के 7 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड राजनांदगांव अंतर्गत 16 करोड़ 47 लाख 85 हजार रूपए की लागत के 28 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 15 करोड़ 57 लाख 26 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण एवं 90 लाख 59 हजार रूपए की लागत के 9 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 154 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 93 करोड़ 5 लाख रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण एवं 61 करोड़ 5 लाख रूपए की लागत के 4 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत 1 करोड़ 33 लाख 26 हजार रूपए की लागत के 24 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 26 लाख 92 हजार रूपए की लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण एवं 10 करोड़ 6 लाख 34 हजार रूपए की लागत के 20 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 13 करोड़ 10 लाख 12 हजार रूपए की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 42 करोड़ 28 लाख 77 हजार रूपए की लागत के 98 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 28 करोड़ 76 लाख 77 हजार रूपए की लागत के 54 कार्यों का लोकार्पण एवं 13 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत के 44 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्याय श्रीमती पूर्णिमा साहू, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री भरत वर्मा, पूर्व विधायक श्री विनोद खाण्डेकर, श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री दिनेश गांधी, श्री एमडी ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू, श्री सुरेश एच लाल, श्री अरूण शुक्ला, श्री भावेश बैद, श्री राजेन्द्र गोलछा, माँ बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति की अध्यक्ष पद्मश्री फूलबासन बाई यादव, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री बालाजी राव, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान व नागरिक उपस्थित थे। क्रमांक 166 ——————————–

