जिले में अब तक 20.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
बलौदाबाजार, 23 जून 2026/sns/-जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 23 जून 2026 तक 20.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील पलारी में 36.9मिमी, टुण्डरा में 28 मिमी, भाटापारा में 26.7मिमी, सिमगा में 26.8 मिमी, सोनाखान4.9 मिमी, लवन 5.3 मिमी,कसडोल9.3 मिमी, सुहेला 37.5मिमी एवं बलौदाबाजार में 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 187.4मिमी अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 20.8 मिमी है।