शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में प्रवेश हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर, 23 जून 2026/sns/- समाज कल्याण विभाग द्वारा आड़ावाल जगदलपुर में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में प्रवेश हेतु 31 जूलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त विद्यालय में दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के लिए कक्षा पहली से 12 वीं तक तथा श्रवण बाधितार्थ बच्चों हेतु कक्षा पहली से दसवीं तक अध्ययन की व्यवस्था उपलब्ध है। विद्यालय में 10 किलोमीटर से अधिक दूरी पर निवासरत बच्चों के लिए निःशुल्क छात्रावास सहित गणवेश, भोजन एवं पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही जगदलपुर शहर में निवासरत बच्चों को घर से विद्यालय तक आने-जाने के लिए निःशुल्क बस सुविधा सुलभ है।,
अधीक्षक शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उक्त श्रेणी के दिव्यांग बच्चों के प्रवेश के लिए इच्छुक अभिभावक आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन दिवस एवं समय पर विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश के लिए संबंधित बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, बैंक खाता एवं यूडीआईडी की मूल प्रति और ब्लड ग्रुप की फोटोकापी सहित 10 पासपोर्ट साइज फोटो एवं एक फुल साइज फोटो तथा परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति, राशन कार्ड की फोटोकापी एवं माता-पिता का आधार कार्ड की छायाप्रति आवश्यक है। प्रवेश संबंधी जानकारी हेतु विद्यालय के दूरभाष नंबर 07782-264017 या श्री तोमेश्वर सिन्हा मोबाइल नंबर 93021-29002 एवं श्री हीरालाल परते मोबाइल नंबर 96170-44067 से सम्पर्क किया जा सकता है।