शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का किया गया उत्साहपूर्ण स्वागत

मुंगेली, 23 जून 2026/sns/- विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल जोता में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्राचार्य श्री पुनाराम साहू ने बताया कि प्रवेशोत्सव के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण कृषि उद्यानिकी अधिकारी श्री सतीश नवरंग, अन्य अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अभिभावकों को भी बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

About The Author