कलेक्टर ने शाला त्यागी बच्चों क़ो स्कूल, आश्रम, छात्रावास में प्रवेश कराने के लिए अधिकारियो क़ो निर्देश दिए

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 जून 2026/sns/- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के प्रगतिरत कार्यों का समय सीमा की बैठक में समीक्षा किया, जिसमें मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदन शामिल थे।
बैठक की शुरुआत में जिले के सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए जिले के मुख्य सड़क मार्गो में दुर्घटनाजनित स्थानों जैसे सालर, टिमरलगा और टूंडरी में आवश्यक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश कलेक्टर ने नेशनल हाइवे के अधिकारी क़ो दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने नशा मुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने के लिए काउसीलिंग करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने राजस्व और नगरीय निकाय के भूमि के संबंध में आपस में समन्वय कर नये और पुराने दस्तावेजो का जांच कर अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण गुणवत्ता के साथ करते हुए आवेदक क़ो मांग और शिकायत के विरुद्ध की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में अवैध माइनिंग के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिले क़ो कुपोषण मुक्त और बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के निर्देश नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क़ो दिए। उन्होंने आयुष्मान, कुष्ठ, टीकाकरण और जीवनदीप समिति की बैठक नियमित करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग क़ो पेयजल प्रक्रिया में शुद्ध जल के लिए क्लोरीनीकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 3 ब्लॉक के 15-15 गांवों में ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन करने के लिए फिकल स्लज वाहन का उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही पिंडरी बा पा में जियो टैग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास ग्रामीण और शहरी, सामुदायिक शौचालय, पीएम स्वनिधि योजना, ईऑफिस, आधार कार्ड, सुगघर छत्तीसगढ़ धरती आबा में शामिल गांवों में सभी योजनाओं का लाभ देने, स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र की प्रगति, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, शाला त्यागी बच्चों क़ो स्कूल, आश्रम छात्रावासो में पढ़ाई करने के लिए प्रवेश देने, जिले के समितियों में आवश्यकता अनुसार खाद बीज का भंडारण और वितरण करने, राजस्व कार्यों सीमांकन, फ़ौती नामांतरण, त्रुटि सुधार आदि कार्यों क़ो प्राथमिकता से कार्य करने, जिले के सभी विभागों के सेटअप की जानकारी देने, भूमि आबंटन, हाईकोर्ट प्रकरण, ईऑफिस, आई गॉट ट्रेनिंग, राशन वितरण हेतु एफसीआई गोदाम में चावल जमा करने, राशन कार्डधारियों का ईकेवायसी कार्य क़ो पूर्ण करने के निर्देश दिए।

About The Author