जिले में है पर्याप्त डीजल पेट्रोल, सक्षम अधिकारी के अनुमति पर मिलेगा डिब्बे में डीजल पेट्रोल
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2026/sns/- सरिया क्षेत्र में किसानों द्वारा डिब्बे में डीजल देने की मांग पर खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि, जिले में कुल 42 पेट्रोल और डीजल की एजेंसी संचालित है। जिले के पेट्रोल पम्पों में कुल 45600 लीटर डीजल एवं 57400 लीटर पेट्रोल भंडारित है जिसका वितरण उपभोक्ताओं को किया जा रहा है। एजेंसियों में पेट्रोल एवं डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों को कृषि कार्य किये जाने तथा विशेष सेवा जैसे अस्पताल आदि के लिए डिब्बे में अनुविभाागीय अधिकारी (रा.) के अनुमति पश्चात आवश्यकता अनुसार समस्त एजेंसियों से डीजल और पेट्रोल प्रदाय किया जा रहा है।
पेट्रोल पम्प में किसी प्रकार की अनियमितता या विवाद होने पर जिसके निराकरण के लिए इस जिले के प्रत्येक तहसील के तहसीलदारों की अध्यक्षता में राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों का संयुक्त जांच दल नियुक्त किया गया है। साथ ही पेट्रोल और डीजल वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।