लिखित/कौशल परीक्षा उपरांत संवर्गवार चयन सूची जारी
दुर्ग, 24 जून 2026/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत 3 विभिन्न संवर्गों के कुल 47 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। दस्तावेज सत्यापन तथा लिखित/कौशल परीक्षा उपरांत अनंतिम संवर्गवार चयन/प्रतीक्षा सूची जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।