बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत सेजेस नवागढ़ में योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन     

जांजगीर-चांपा, 24 जून 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (सेजेस) नवागढ़ में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज कल्याण के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान किशोरी बालिकाओं को संतुलित आहार, स्वस्थ शरीर तथा मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्राचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About The Author