लखनपुर में मूंगफली फसल प्रदर्शन हेतु कृषकों को बीज वितरण
अम्बिकापुर, 25 जून 2026/sns/- कृषि विभाग लखनपुर द्वारा आज SADO कार्यालय लखनपुर में नेशनल मिशन न ईडिबल ऑइल -आइलसीड मूंगफली फसल प्रदर्शन कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम तिरकेला, अरगोती, पटकुरा, जिवलिया एवं डोढ़ाधाकेसरा के चयनित कृषकों को 300 हेक्टेयर मूंगफली बीज का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में मूंगफली की उन्नत खेती को बढ़ावा देना तथा तिलहन के क्षेत्र में कृषकों को आत्मनिर्भर बनाना व किसानों को नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ना तथा फसल उत्पादकता में वृद्धि करना है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती पद्धति, समय पर बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं कीट-रोग नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के उप संचालक कृषि (DDA) पीताम्बर सिंह दीवान,, जिला विकास समन्वयक श्री विजय अग्रवाल (DDC) श्रीमती मोनिका पैंकरा (DDC) ’श्रीमती राधा रवि (DDC) श्रीमती मोनिका सिंह, जनपद अध्यक्ष लखनपुर श्रीमती शशिकला सिँह,श्री विक्रम सिंह, चौपाल संस्था के प्रमुख गंगा राम पैंकरा ,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (SADO) श्री विनायक पाण्डेय एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) श्री बृजलाल सिंह पैकरा सहित क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने किसानों से उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर मूंगफली उत्पादन बढ़ाने एवं विभागीय योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। किसानों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्राप्त तकनीकी मार्गदर्शन एवं बीज वितरण के लिए कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।