सहकारिता, विपणन, रेशम, उद्योग और खादी योजनाओं की प्रगति की होगी विस्तृत समीक्षा

मुंगेली, 25 जून 2026/sns/- जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक 01 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। समिति की सभापति श्रीमती अनीता साहू के मागदर्शन में इस बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में सहकारिता, उद्योग, विपणन, रेशम, खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों पर चर्चा होगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी तथा आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक के एजेंडे में सहकारिता विभाग की गतिविधियां, केंद्रीय बैंक से धान खरीदी की स्थिति, जिला विपणन विभाग के कार्य, रेशम विभाग की प्रगति, जिला अंत्यावसायी विभाग की योजनाएं, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाएं तथा उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अतिरिक्त समिति की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। सहकारिता एवं उद्योग समिति के सचिव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं प्रतिवेदन के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि योजनाओं की प्रगति की प्रभावी समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।

About The Author