जिले में मनरेगा के तहत विगत 2 वर्षों में हुआ 185 कुओं का निर्माणजल संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन का सफल माध्यम बने निजी कुएँ

रायपुर, 26 जून 2026/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत जल संरक्षण और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में निजी कुओं का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में जिले में कुल 185 निजी कुओं का निर्माण किया गया है, जिससे अनेक ग्रामीण परिवारों को सिंचाई की स्थायी सुविधा उपलब्ध हुई है।सिंचाई की उपलब्धता बढ़ने से फसल उत्पादन में सुधार होने के साथ-साथ सब्जी एवं बाड़ी जैसी अतिरिक्त आजीविका गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। इससे किसानों की आय बढ़ने की नई संभावनाएँ विकसित हुई हैं और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।यह पहल केवल किसानों की आय बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जल संरक्षण एवं जल संचयन की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो रही है। भूजल स्तर की सतत निगरानी के लिए प्रतिवर्ष मानसून से पहले और मानसून के बाद ‘जलदूत एप’ के माध्यम से नवीन एवं पूर्व से निर्मित सभी निजी कुओं का जलस्तर मापन दर्ज किया जा रहा है। इससे जल संसाधनों के संरक्षण और प्रभावी प्रबंधन में भी मदद मिल रही है।

About The Author