धरसींवा के सम्मानपुर (नकटी) में लगभग 9 हेक्टेयर शासकीय भूमि से 77 अवैध मकान हटाए गए

धरसींवा के सम्मानपुर (नकटी) में लगभग 9 हेक्टेयर शासकीय भूमि से 77 अवैध मकान हटाए गए

कब्जाधारियों का नया रायपुर के सेक्टर-30 में किया जा रहा है व्यवस्थापन

कार्रवाई के दौरान भोजन, पेयजल, चिकित्सा, परिवहन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की रही व्यवस्था

रायपुर, 29 जून 2026। धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में आज राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 9 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर बने 77 अवैध मकानों को हटाया।

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि उक्त शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा था। कार्रवाई से पूर्व प्रशासन द्वारा सभी कब्जाधारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे तथा अंतिम सूचना भी दी गई थी।
कार्रवाई के पश्चात सभी कब्जाधारियों के व्यवस्थापन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित आवासों में की जा रही है। वहां उनके लिए भोजन एवं पेयजल तथा स्वास्थ्य के लिए एम्बुलेंस एवं डॉक्टर्स की टीम की व्यवस्था भी की गई है।

सामान के परिवहन के लिए मालवाहक वाहनों की व्यवस्था की गई है तथा सामान सुरक्षित रखने के लिए कोटवारों की ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्थापन स्थल तक लोगों को पहुंचाने के लिए बसों की भी व्यवस्था की गई है।

About The Author