दावा-आपत्ति सूचना

बीजापुर, 30 जून 2026/sns/- सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि थाना कुटरू, जिला बीजापुर के अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 17, 40 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के अंतर्गत जप्त नकदी राशि ₹1,40,00,000/- (एक करोड़ पचास लाख रुपये मात्र) सोना घातु वजनी 7.248 किग्रा कीमती रूपये 10,50,00000/- (दस करोड़ पचास लाख रूपये)  के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रतिधारण की कार्यवाही की जा रही है।
यदि उक्त जप्त नगदी/सोना घातु के संबंध में किसी व्यक्ति, संस्था अथवा अन्य किसी पक्ष का कोई दावा, स्वामित्व अथवा आपत्ति हो तो वह अपने समस्त दस्तावेजों एवं प्रमाणों सहित दिनांक 03.07.2026 को समय अपरान्ह् 03:00 बजे अथवा उसके पूर्व सक्षम प्राधिकारी  (श्री राजेश तिग्गा, अवर सचिव छ0ग0 शासन गृह विभाग मंत्रालय रायपुर) के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है ।
निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा/आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

About The Author