अतिथि शिक्षकों के 7 पदों पर भर्ती के लिए 16 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 01 जुलाई 2026। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के निर्देशानुसार शिक्षण सत्र 2026-27 अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में रिक्त 7 पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु 16 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेन्ड्री राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते है। इसके अंतर्गत पीजीटी (अंग्रेजी), पीजीटी (कामर्स), पीजीटी (इकोनॉमिक्स), पीजीटी (राजनीति विज्ञान), पीईटी (महिला), टीजीटी (संगीत) एवं टीजीटी (कला) के 1-1 रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी राजनांदगांव जिले की वेबसाईट एवं emrspendri.org.in से प्राप्त की जा सकती है। क्रमांक 08 ——————————

About The Author