चार परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 03 जुलाई 2026/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्ति ग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम किशुनगढ़ निवासी रमेश कुमार मोहल की नाला में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके भाई लवसिंह को, ग्राम जामुनपानी निवासी गंगाराम की आग में जलने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनकी पत्नी प्रेमबती को, ग्राम चोरभट्ठी निवासी ईमलाबाई की नाला में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पति झंगलू गोंड को ग्राम छिरपानी निवासी पिन्टू की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पिता परमेश्वर साहू को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।

About The Author