जिले में विभिन्न भवनों और संस्थानों की फायर सेफ्टी व सुरक्षा जांच के लिए दल गठित

अम्बिकापुर, 02 जुलाई 2026/sns/-  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में स्थित विभिन्न बहुमंजिला आवासीय भवनों, कोचिंग सेंटरों, ट्यूशन कक्षाओं, होटल, लॉज, मॉल, व्यावसायिक परिसरों एवं अन्य सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा में प्रवेश एवं निकास, फायर सेफ्टी की जांच हेतु जांच दल का गठन किया है। जिसमें अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर अध्यक्ष होंगे। वहीं  नगर पुलिस अधीक्षक, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भ./स.),  कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (वि/या.), कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम एवं  अग्निशमन अधिकारी (एस. डी. आर.एफ.) सदस्य होंगे।

About The Author