कोटवारी सेवाभूमि प्रकरण वर्तमान खातेदारों को 17 जुलाई तक न्यायालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने का अवसर

अम्बिकापुर, 06 जुलाई 2026/sns/-  कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) अम्बिकापुर द्वारा प्राप्त निर्देशों एवं छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के निर्देशानुसार कोटवारों द्वारा विक्रय की गई कोटवारीध्सेवाभूमि के विरूद्ध समुचित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

तहसीलदार अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्का पटवारी से जानकारी लिया गया। हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि ग्राम मनीपुर के सरगुजा सेटलमेंट में खसरा नंबर 378 रकबा 0.064 एकड़ भूमि कोटवारी मद में सोमा मुन्डा वल्द तेलंगा मुन्डा कौम मुन्डा सा. अपुर टोला मनीपुर के नाम पर दर्ज है। वर्तमान राजस्व अभिलेख में खसरा नंबर 378/5 रकबा 0.024 हे. भूमि प्रमीला राजवाड़े पति नन्दकिशोर राजवाड़े जाति रजवार के नाम पर कृषि भूमि के रूप मे दर्ज है। ग्राम मनीपुर के सरगुजा सेटलमेंट में खसरा नंबर 378 रकबा 0.064 एकड़ भूमि कोटवारी मद में सोमा मुन्डा वल्द तेलंगा मुन्डा कौम मुन्डा सा.अपुर टोला मनीपुर के नाम दर्ज है। वर्तमान राजस्व अभिलेख में खसरा नंबर 378/3 रकबा 0.061 हे. भूमि विमला त्रिपाठी पति संतोष कुमार त्रिपाठी वर्ग सामान्य पता अपुर के नाम पर कृषि के रूप में दर्ज है। ग्राम मनीपुर के सरगुजा सेटलमेंट में खसरा नंबर 378 रकबा 0.064 एकड़ भूमि कोटवारी मद में सोमा मुन्डा वल्द तेलंगा मुन्डा कौम मुन्डा सा.अपुर टोला मनीपुर के नाम दर्ज है। वर्तमान राजस्व अभिलेख में खसरा नंबर 37/ध्1 रकबा 0.054 हे. भूमि आनन्द कुमार पिता मिश्रीलाल जाति पनिका के नाम पर कृषि भूमि के नाम पर दर्ज है। ग्राम मनीपुर के सरगुजा सेटलमेंट में खसरा नंबर 378 रकबा 0.064 एकड़ भूमि कोटवारी मद में सोमा मुन्डा वल्द तेलंगा मुन्डा कौम मुन्डा सा.अपुर टोला मनीपुर के नाम दर्ज है। वर्तमान राजस्व अभिलेख में खसरा नंबर 378/8 रकबा 0.012 हे. भूमि शशिकला पति अनंत कुमार वर्ग सामान्य पता राजनगर काॅलोनी अनुपपुर थाना व तहसील अनुपपुर जिला अनुपपुर म.प्र. भूमि कृषि भूमि के नाम पर दर्ज है।  वर्तमान भूमिस्वामी/खातेदारो को सुनवाई हेतु नोटिस जारी कर आहूत किया गया, किन्तु संबंधित व्यक्ति का पता सही होने के कारण अदम तामिली मालजमादार द्वारा नोटिस वापस किया गया है, जो इस न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। अतः वर्तमान खातेदारध्भूमिस्वामियों को सूचना पत्र तामिली नहीं हो पाने के कारण  पेशी 17 जुलाई 2026 को न्यायालय में स्वंय उपस्थिति अथवा अपने अभिभाषक के माध्यम से उपस्थित होकर अपना पक्ष समर्थन कर सकते है। समय सीमा के बाद प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जायेगा।

About The Author