अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत आवेदन अब 12 जुलाई तक
बलौदाबाजार,3 जुलाई 2026/sns/- श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी 12 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में योजना के तहत आवेदन 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अवधि बढ़ाकर 12 जुलाई 2026 कर दी गई है। योजना का लाभ ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो संतानों को मिलेगा, जिनका मंडल में पंजीयन कम से कम एक वर्ष पूर्व का हो तथा जो कक्षा छठवीं में प्रवेश ले रहे हों। विद्यार्थियों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक प्रदेश के चयनित आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभिभावक श्रम विभाग की वेबसाइट ेीतंउमअरंलंजम.बह.हवअ.पद अथवा ैीतंउमअ श्रंलंजम डवइपसम ।चच के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा निकटतम श्रम संसाधन केंद्र, चॉइस सेंटर अथवा जिला श्रम कार्यालय, कक्ष क्रमांक 117 में जाकर भी आवेदन जमा किया जा सकता है।