वार्ड क्रमांक-7 में नई राशन दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 2 जुलाई 2026/sns/- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-07 (सर्किट हाउस) में युक्तियुक्तकरण के तहत नई शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित किए जाने के लिए दुकान एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समितियां तथा वन सुरक्षा समितियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं अपने पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 10 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

About The Author