दिव्यांग श्री खिलेन्द्र कुमार साहू को मिली बैटरी चालित ट्रायसाय कल

रायपुर, 01 जुलाई 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण हेतु जिला प्रशासन निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांग श्री खिलेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करने के पश्चात् बैटरी चालित ट्रायसायकल प्रदान कर उनके जीवन को नई गति दी गई है।

विकासखंड आरंग के ग्राम सेजा निवासी श्री वर्मा 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं जिसके कारण उन्हें आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रकरण का त्वरित परीक्षण किया गया तथा पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें बैटरी चालित ट्रायसायकल उपलब्ध कराया गया।

बैटरी चालित ट्रायसायकल मिलने से अब श्री वर्मा को दैनिक आवागमन, शासकीय कार्यालयों तक पहुंचने, आवश्यक कार्यों के संपादन तथा सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करने में काफी सुविधा होगी।

About The Author