लाईवलीहुड कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन 8 जुलाई से

अम्बिकापुर, 07 जुलाई 2026/sns/- प्राचार्य सह नोडल अधिकारी जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में वर्ष 2026-27 हेतु पंजीकृत कोर्स असिस्टेन्ट मेशन (सहायक राजमिस्त्री) एवं असिस्टेन्ट इलेक्ट्रिशियन (सहायक बिजली मिस्त्री) में प्रशिक्षण प्रारम्भ होने जा रहा है।  पंजीकृत कोर्स में प्रशिक्षण लेने हेतु इच्छुक हितग्राही  08 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक  सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे के बीच लाईवलीहुड कॉलेज में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिसमें पंजीकृत हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण उपरान्त सर्टिफिकेट व आवश्यक किट प्रदान किया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए लाईवलीहुड कॉलेज में सम्पर्क कर सकते हैं।

About The Author