शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 22 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर, 07 जुलाई 2026/sns/-  खाद्य अधिकारी ने बताया कि इंदिरा खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी मर्या. नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 391001068 के संचालन तथा खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी मर्या. वीर सावरकर वार्ड क्रमांक 07 नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 391001047 के संचालन हेतु असमर्थता व्यक्त की गई है।

उन्होंने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन आबंटन के लिए संचालन हेतु इच्छुक पात्र एजेन्सी से दुकान संचालन के लिये आवेदन आमंत्रित है, वे अपना आवेदन पत्र विहित प्रारूप में सम्पूर्ण विवरण एवं दस्तावेज की सत्यापित छायाप्रति के साथ अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 तक कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में जमा कर सकते है। समय-सीमा के बाद आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

About The Author