दिव्यांग तारामती को मिला मोटराइज्ड ट्राइ साइकिल का सहाराअब होगी आवाजाही और आजीविका आसान
बलौदाबाजार-भाटापारा, 7 जुलाई 2026/sns/- जिले के केसला निवासी दिव्यांग तारामती जायसवाल, जो घर पर रहकर सिलाई का कार्य कर अपने परिवार का सहयोग करती हैं, उन्हें कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। जनदर्शन में पहुंचकर उन्होंने अपनी समस्या कलेक्टर कुलदीप शर्मा के समक्ष रखी। उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने समाज कल्याण विभाग को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में विभाग द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब तारामती जायसवाल को आने-जाने में काफी सुविधा होगी, जिससे वे अपने सिलाई कार्य को भी अधिक सुगमता से संचालित कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि पहले आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह सहायता उनके लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने इस संवेदनशील पहल और त्वरित सहायता के लिए शासन – प्रशासन का आभार व्यक्त किया।