दावा आपत्ति हेतु सूचना

बीजापुर, 08 जुलाई 2026/sns/- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) वर्ष 2026-27 कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर किया गया। परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पश्चात प्राप्तांक के आधार पर परीक्षा परिणाम सूची तैयार प्रकाशित किया गया है। यदि किसी विद्यार्थी अथवा पालकों को परीक्षा परिणाम सूची के संबंध में दावा आपत्ति हो तो प्रमाण सहित व्यक्तिशः या डाक द्वारा दावा आपत्ति 09 जुलाई 2026 को अपरान्ह 5ः30 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बीजापुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

About The Author