वर्ष 2026 के लिए डॉक्टर खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

बीजापुर, 08 जुलाई 2026/sns/- संचालनालय कृषि रायपुर द्वारा वर्ष  2026 में डॉक्टर खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। कृषक आवेदन पत्र उपसंचालक कृषि व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र अनुसार भरे गए आवेदन, आवश्यक दस्तावेजों के साथ उप संचालक कृषि व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं साथ ही साथ आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी प्रस्तुत करेंगे। कृषकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त सूचना की संपूर्ण जानकारी कृषि विभाग के वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

About The Author