महिला एवं बाल विकास विभाग में 17 जुलाई को होगी कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार
बीजापुर, 08 जुलाई 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग (मिशन वात्सल्य) अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत 17 जुलाई 2026 को कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा पूर्व में 01 परामर्शदाता, 01 सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा 01 आउटरीच वर्कर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई थी। प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के उपरांत दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन किया गया है।
विज्ञापन की शर्तों एवं नियमों के अनुसार प्रत्येक पद के लिए वरीयता के आधार पर 1ः5 अनुपात में अभ्यर्थियों का चयन कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु किया गया है। यह प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से कार्यालय कलेक्टर, प्रथम तल, महिला एवं बाल विकास विभाग, बीजापुर में आयोजित होगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ प्रातः 10ः00 बजे तक परीक्षा स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
अभ्यर्थी पात्रता सूची एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bijapur .gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।