शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए 21 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित 

जांजगीर-चांपा, 8 जुलाई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अकलतरा ने विकासखंड बलौदा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान करमा दुकान आईडी 542004006 और  शासकीय उचित मूल्य दुकान अंगारखार दुकान आईडी 542004005 के आबंटन के लिए 21 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अकलतरा ने बताया कि विकासखंड बलौदा अंतर्गत उपरोक्त ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, सेवा सहकारी समिति आदि से शासकीय उचित मूल्य दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था, समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्न के रूप में संस्था, समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र वर्तमान माह से विगत एक वर्ष तक के बैंक खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति, संस्था/समूह की छायाप्रति के साथ 21 जुलाई 2026 शाम 05 बजे तक आवेदन पत्र इस कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। समय अवधि के पश्चात प्रस्तुत आवेन पत्र पर कोई विचार नही किया जावेगा।

About The Author