सरदार पटेल राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकन 31 जुलाई तक

बलौदाबाजार, 8 जुलाई 2026/sns/- भारत सरकार द्वारा  राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखण्डता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मनित करने के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय  एकता पुरस्कार  प्रदान किया जाता हैं।वर्ष 2026 के लिए  31 जुलाई 2026 तक आंनलाइन नामांकन कर सकते है।  

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं और नागरिकों से निर्धारित समयावधि में आनलाइन नामांकन हेतु अपील किया है।नामांकन ऑनलाईन  माध्यम से भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। यह पुरस्कार उन लोगों को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है जिन्होनें समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा दिया है।

About The Author