सेवा सेतु संचालक एवं ग्राम पंचायत सचिव को दिया गया सेवा सेतु पोर्टल का प्रशिक्षण
बलौदाबाजार, 9 जुलाई 2026/sns/- सेवा सेतु पोर्टल में कुल 442 सेवाओं के विस्तार का विस्तृत प्रशिक्षण हेतु बुधवार को ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सेवा सेतु प्रबंधक,ग्राम स्तर के सचिव एवं संबंधित कार्यालय के कर्मचारी को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में नाम जोड़ना एवं हटाना , राजपत्र में नाम परिवर्तन हेतु आवेदन के साथ -साथ आय,जाति, निवास प्रमाण पत्र में लगने वाले दस्तावेजो की जानकारी दिया गया। ई जिला प्रबंधक ,जिला समन्वयक (आधार सेवा) ,जिला ई डिस्ट्रिक्ट तकनीकी मैनेजर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।