पालना सहायिका के रिक्त पद हेतु 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 9 जुलाई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) अंतर्गत स्वीकृत पालना केंद्र (आंगनबाड़ी सह क्रेच संचालन) के लिए पालना सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र प्रेमनगर, वार्ड क्रमांक-28 में 01 पालना सहायिका के पद पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र महिला आवेदिकाएं 23 जुलाई तक विभाग के ऑनलाइन पोर्टल  aww-e-bharti-in  के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता एवं नियम-शर्तों की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

About The Author